Bihar board 2025 arts topper rank 2 holder ROKAIYA FATMA wants to prepare for civil services Bihar Board Arts Topper: आर्ट्स में 471 अंक लाकर रोकैया ने हासिल की रैंक 2, जानें क्या है सपना, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar board 2025 arts topper rank 2 holder ROKAIYA FATMA wants to prepare for civil services

Bihar Board Arts Topper: आर्ट्स में 471 अंक लाकर रोकैया ने हासिल की रैंक 2, जानें क्या है सपना

  • Bihar Board 12th Result 2025:बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 में बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय की रोकैया फातिमा ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की है। रोकैया ने बताया कि वह आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board Arts Topper: आर्ट्स में 471 अंक लाकर रोकैया ने हासिल की रैंक 2, जानें क्या है सपना

Bihar Board 12th Result 2025 Arts Topper Success Story: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 25 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 में बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय की रोकैया फातिमा ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की है। विषम परिस्थिति में भी पढ़ने के प्रति लगाव ने रोकैया फातिमा को राज्य का दूसरा टॉपर बना दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बाद भी पिता अबु सालेह अपनी बच्चियों को पढ़ाने के लिए लगातार मेहनत मजदूरी करते रहे हैं। वे कोलकाता में छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अबू सालेह की छह बेटियों में रोकैया पांचवीं संतान है।

ये भी पढ़ें:IIT इंजीनियर बनना चाहते है अंकित कुमार, बिहार बोर्ड में मिले 95.2 प्रतिशत अंक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स लिस्ट

रोकैया ने बताया कि वह आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है। उन्होनें अपने बारे में बताया कि उसे पढने में मजा आता है। अकेले में रहने पर हमेशा वह किताबों के साथ ही रहती है।

रोकैया फातिमा की कामयाबी पर शिक्षक विक्रम कुमार,एचएम रामा रमण, नीतेश कुमार एवं अमानुल्लाह अंसारी सहित तकिया गांव में खुशी का माहौल है।

बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटर रिजल्ट जारी कर, एक बार फिर से कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 86.50 प्रतिशत रहा।

फर्स्ट डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 5,08,540

सेकेंड डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 5,07,002

थर्ड डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 91,788

इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 611365 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 505884 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 105481 है। इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 82.75 है। लड़कियों का पासिंग लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 85.04 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.94 प्रतिशत रहा।