Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स लिस्ट
- BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटर रिजल्ट जारी कर, एक बार फिर से कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 86.50 प्रतिशत रहा।

Bihar Board 12th Result 2025 Sarkari Result: बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटर रिजल्ट जारी कर, एक बार फिर से कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या फिर interbiharboard.com पर जाना होगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 86.50 प्रतिशत रहा।
इसके अलावा आप अपना रिजल्ट नीचे दिए गए लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं।
किस डिविजन से कितने स्टूडेंट पास हुए-
फर्स्ट डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 5,08,540
सेकेंड डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 5,07,002
थर्ड डिविजन से पास हुए छात्रों की संख्या- 91,788
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के कुल 633896 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 568330 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 65566 है। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 89.66 है। लड़कियों का पासिंग लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 91.29 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 88.63 प्रतिशत रहा।
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर्स 2025 की लिस्ट-
1. प्रिया जैसवाल- 96.8 प्रतिशत
2. आकाश कुमार- 96 प्रतिशत
3. रवि कुमार- 95.6 प्रतिशत
4. अनुप्रिया - 95.4 प्रतिशत
5. प्रशांत कुमार- 95.4 प्रतिशत
6. अतुल कुमार मौर्य- 95.2 प्रतिशत
7. अंकित कुमार- 95.2 प्रतिशत
8. वर्षा रानी- 95.2 प्रतिशत
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 611365 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 505884 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 105481 है। इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 82.75 है। लड़कियों का पासिंग लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 85.04 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.94 प्रतिशत रहा।
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2025 की लिस्ट-
1. अंकिता कुमारी- 473 अंक
2. शाकिब शाह- 473 अंक
3. अनुष्का कुमारी- 471 अंक
4. रूकैया फातमा- 471 अंक
5. आरती कुमारी- 470 अंक
6. सानिया कुमारी- 470 अंक
7. अंकित कुमार- 470 अंक
8. अंशु रानी- 469 अंक
9. चंद्रमणि लाल- 468 अंक
10. रिशु कुमार- 468 अंक
11. संजना कुमारी- 468 अंक
12. तनु कुमारी- 468 अंक
13. अर्चना मिश्रा- 468 अंक
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 34821 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 32999 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में सफल हुए। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 1822 है। इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 94.77 है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 97 प्रतिशत रहा है।
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स 2025 की लिस्ट-
1. रौशनी कुमारी- 95 प्रतिशत
2. अंतरा खुशी- 94.6 प्रतिशत
3. सृष्टि कुमारी- 94.2 प्रतिशत
4. निशांत राज- 94.2 प्रतिशत
5. निधि शर्मा- 94 प्रतिशत
6. अदिति सोनकर- 94 प्रतिशत
7. अंशु कुमारी- 93.8 प्रतिशत