CBSE 12th Result 2025: जानें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में किस राज्य ने किया टॉप, किसका रहा सबसे कम पास पर्सेंटेज
CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में सभी राज्यों में तेलंगाना ने टॉप किया है। तेलंगाना का पास प्रतिशत 99.73% रहा है।

CBSE Board 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा है।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में सभी राज्यों में तेलंगाना ने टॉप किया है। तेलंगाना का पास प्रतिशत 99.73% रहा है। दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है, जिसका पास प्रतिशत 99.51% है। तीसरे स्थान पर केरल है जिसका पास पर्सेंटेज 99.32% रहा है।
केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप ने टॉप किया है। लक्षद्वीप का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। दूसरा स्थान पर दमन और द्वीप है, जिसका पास प्रतिशत 95.54% रहा है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, जिसका पास प्रतिशत 95.23%दर्ज किया गया है।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का पास प्रतिशत-
अरुणाचल प्रदेश- 79.02%
असम- 90.41%
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह - 92.54%
आंध्र प्रदेश- 99.51%
बिहार- 78.83%
छत्तीसगढ़- 82.17%
चंडीगढ़- 90.91%
दमन और दीव- 95.54%
दिल्ली- 95.23%
दादर और नगर हवेली- 92.22%
विदेशी स्कूल- 94.67%
गोवा- 98.06%
गुजरात- 92.96%
हरयाणा-91.04%
हिमाचल प्रदेश- 92.76%
झारखंड- 88.16%
जम्मू और कश्मीर- 94.75%
कर्नाटक- 95.95%
केरल- 99.32%
लद्दाख- 52.46%
लक्षद्वीप- 100%
मेघालय - 95.23
मणिपुर- 86.78%
मध्य प्रदेश- 82.46%
महाराष्ट्र- 90.68%
मिजोरम- 87.48%
नगालैंड- 95.31%
ओडिशा- 78.74%
पंजाब- 92.47%
पुडुचेरी - 90.39%
राजस्थान- 89.47%
सिक्किम- 89.41%
त्रिपुरा- 73.31%
तेलंगाना- 99.73%
तमिलनाडु-98.48%
उत्तराखंड- 86.15%
उत्तर प्रदेश- 80.10%
पश्चिम बंगाल- 89.16%
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम दर्ज किया गया है। कुल 85.70% लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। इस वर्ष कुल 1704367 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1692794 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 1496307 है।