Gujarat HSC Result 2025 GSEB 12th result released at gseb.org GUJCET Results here direct download link Gujarat HSC Result 2025 OUT: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 gseb.org पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Gujarat HSC Result 2025 GSEB 12th result released at gseb.org GUJCET Results here direct download link

Gujarat HSC Result 2025 OUT: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 gseb.org पर जारी, Direct Link

Gujarat HSC Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना गुजरात बोर्ड रिजल्ट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 10:44 AM
share Share
Follow Us on
Gujarat HSC Result 2025 OUT: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 gseb.org पर जारी, Direct Link

GSEB HSC 12th Result 2025, gseb.org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर आज 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना गुजरात बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Gujarat Board HSC Result 2025 Direct Link

इस वर्ष गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक था। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक था।

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट-

gseb.org

gseb.org.in

gsebeservice.com

पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.45% रहा था, जिसमें जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.93% था और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.25% रहा था।

Gujarat Board HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको HSC Science, GUJCET - 2025 & HSC General Feb-Mar-2025 Exam Result लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना सीट नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |