HBSE 10th Result 2025 out at bseh.org.in direct link here HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, रोल नंबर से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HBSE 10th Result 2025 out at bseh.org.in direct link here

HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, रोल नंबर से करें चेक

Haryana Board HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 May 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, रोल नंबर से करें चेक

HBSE 10th Result 2025, bseh.org.in : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष 92.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़के 91.07 फीसदी और लड़कियां 94.06 फीसदी पास हुईं।

HBSE 10th Result 2025 Direct Link

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास पर्सेंटेज 95.22 फीसदी रहा था। कक्षा दसवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% रहा था।

Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करियर प्लानिंग करने के लिए टॉप 5 टिप्स, अपने लिए चुनें बेस्ट करियर
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे हों शामिल, जानें पूरी प्रक्रिया?

एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में ये डिटेल्स दिखेंगी-

स्टूडेंट का नाम

हरियाणा बोर्ड 10 रोल नंबर

विद्यार्थी की जन्म तिथि

पिता का नाम

मां का नाम

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और ग्रेड

टोटल मार्क्स

जीपीए/ ग्रेड

पास/फेल/कंपार्टमेंट