JAC Class 8th Result 2025: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 jacresults.com पर जारी, 94.39% छात्र हुए पास
Jharkhand Board 8th Result 2025 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 20 मई 2025 को कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

JAC Class 8th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 2 मई 2025 को कक्षा 9वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। झारखंड बोर्ड क्लास 8वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट प्रिंसिपल आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 94.39% रहा है।
JAC Class 8th Result 2025 Direct Link
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 के लिए कुल 518,023 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 499,972 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 471,937 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, 42,202 छात्रों को मार्जिनल मार्क्स मिले हैं। पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 0.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
परीक्षा में कुल पास होने वाली लड़कियों की संख्या 243,071 है, जिनका कुल पास प्रतिशत 94.49% दर्ज किया गया है। वहीं परीक्षा में कुल 242,700 लड़कों ने भाग लिया था, जिसमें से 228,381 लड़के परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 94.29% रहा है।
Jharkhand Board 8th Result 2025 : झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 प्रिंसिपल कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 8वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।