Jac 9th admit card today Download admit card from jac jharkhand gov in Jac 9th admit card: झारखंड 9वीं क्लास के एडमिट कार्ड आज, 10 मार्च से है एग्जाम, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Jac 9th admit card today Download admit card from jac jharkhand gov in

Jac 9th admit card: झारखंड 9वीं क्लास के एडमिट कार्ड आज, 10 मार्च से है एग्जाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10 मार्च को दो पालियों में आठवीं की और 11-12 मार्च को तीन पालियों में नौवीं की परीक्षा होगी। 9वीं क्लास के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 March 2025 09:13 AM
share Share
Follow Us on
Jac 9th admit card: झारखंड 9वीं क्लास के एडमिट कार्ड आज, 10 मार्च से है एग्जाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10 मार्च को दो पालियों में आठवीं की और 11-12 मार्च को तीन पालियों में नौवीं की परीक्षा होगी। 9वीं क्लास के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि 8वीं और 9वीं परीक्षा का आयोजन ओेएमआर शीट पर होगा और ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। आठवीं का पूर्व में जारी किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा, जबकि पांच मार्च से नौवीं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आठवीं-नौवीं के लिए 18 से 30 मार्च तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक जैक की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इन दोनों परीक्षाओं के लिए पूर्व में ही सामग्री उपलब्ध

करा दी गई है। रौल शीट, ओएमआर शीट, अटेंडेंस शीट का उपयोग किया जा सकेगा।पहली से 7वीं की परीक्षा 17 से दो पालियों में होगी

11 मार्च को नौवीं के पेपर वन में हिन्दी ए, हिन्दी बी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में पेपर टू में गणित व विज्ञान की परीक्षा होगी। 12 मार्च को पेपर तीन में सोशल साइंस और अन्य लैंग्वेज विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षाएं 9:45 बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी।

झारखंड के प्राथमिक स्कूलों में पहली से सातवीं तक की 17 से 19 मार्च तक परीक्षा होगी। पहली-दूसरी की मौखिक और तीसरी से 7वीं तक की लिखित परीक्षा ली जाएगी। 25 मार्च तक परिणाम जारी होगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने परीक्षा का शडॺूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली 12.30 से 2.30 बजे तक होगी। तीसरी से 5वीं के सभी विषय के लिए 60-60 अंक की परीक्षा होगी। विद्यालयों को प्रश्नपत्र जेसीईआरटी की ओर से जे-गुरुजी एप पर एक दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यालय इसका प्रिंट निकालेंगे। उत्तर पुस्तिका की जगह बच्चों को उपलब्ध करायी गई नोटबुक का इस्तेमाल किया जाएगा। इनके क्लासवार तैयार होंगे प्रश्नपत्र जनजातीय विषयों संताली, हो, खड़िया, मुंडारी, कुड़ुख आदि विषयों के लिए क्लासवार प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर तैयार किए जाएंगे।