JEE Main Session 2 Answer Key soon on jeemain nta nic in Expected Marks Vs Percentile Vs Rank JEE Mains JEE Main : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी जेईई मेन आंसर-की, देखें संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main Session 2 Answer Key soon on jeemain nta nic in Expected Marks Vs Percentile Vs Rank JEE Mains

JEE Main : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी जेईई मेन आंसर-की, देखें संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक

  • JEE Main Session 2 Answer Key : परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कटऑफ को लेकर मंथन शुरू हो गया है, क्योंकि इसी के आधार पर जेईई-एडवांस के रास्ते खुलेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 12:26 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main : jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी जेईई मेन आंसर-की, देखें संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन का दूसरा चरण बुधवार को पूरा हो गया। एनटीए की ओर से बीटेक और बीई में प्रवेश के लिए परीक्षा आठ अप्रैल को कराई गई थी। वहीं अंतिम दिन 9 अप्रैल को बी-आर्क और बी-प्लानिंग की परीक्षा कराई। जेईई मेन में पेपर 2ए और 2बी की बुधवार को कराई गई। अब लाखों अभ्यर्थियों को जेईई मेन सेशन 2 की आंसर-की का इंतजार है। आंसर-की जारी होने पर jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्स्पर्ट्स की मदद से फाइनल आंसर-की तैयार होगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट बनेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट आएगा। जेईई मेन बीई बीटेक सेशन 2 रिजल्ट 17 अप्रैल को संभावित है।

आपको बता दें कि जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 से बीई/बीटेक में दाखिला मिलता है। पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई में और अन्य भाग लेने वाली राज्य सरकारों द्वारा फंडेड/ मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स (बीई/ बीटेक) में दाखिले के लिए आयोजित होता है। जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए 23 आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

कटऑफ क्या रह सकती है

परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कटऑफ को लेकर मंथन शुरू हो गया है, क्योंकि इसी के आधार पर जेईई-एडवांस के रास्ते खुलेंगे।

संभावित कटऑफ

कैटेगरी जेईई मेन पर्सेंटाइल कटऑफ

सीआरएल 93.23

जनरल – EWS 81.32

ओबीसी एनसीएल 79.67

एससी - 60.09

एसटी - 46.69

दिव्यांग - 0.001

ये भी पढ़ें:बीटेक के लिए JEE Main समेत 18 पॉपुलर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं,देखें लिस्ट

संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल vs रैंक

300 में से मार्क्स पर्सेंटाइल ओवरऑल रैंक

290- 280 99.99908943 - 99.99745041 15 - 36

280 - 250 99.99745041 - 99.96976913 36 - 428

250 - 240 99.96976913 - 99.94664069 428 - 755

240 - 230 99.94664069 - 99.91595453 755 - 1189

230 - 220 99.91595453 - 99.86623749 1189 - 1893

220 - 210 99.86623749 - 99.80777899 1893 - 2720

210 - 200 99.80777899 - 99.73129123 2720 - 3803

200 - 190 99.73129123 - 99.62402626 3803 - 5320

190 - 180 99.62402626 - 99.48033855 5320 - 7354

180 - 170 99.48033855 - 99.2955842 7354 - 9968

170 - 160 99.2955842 - 99.06985426 9968 - 13163

160 - 150 99.06985426 - 98.77819917 13163 - 17290

150 - 140 98.77819917 - 98.40768884 17290 - 22533

140 - 130 98.40768884 - 97.94047614 22533 - - 29145

130 - 120 97.94047614 - 97.35425213 29145 - 37440

120 - 110 97.35425213 - 96.60949814 37440 - 47979

110 - 100 96.60949814 - 95.64338495 47979 - 61651

100 - 90 95.64338495 - 94.39636137 61651 - - 79298

90 - 80 94.39636137 - 92.76234617 79298 - 102421

80 - 70 92.76234617 - 90.4109851 102421 - 135695

70 - 60 90.4109851 - 87.06073037 135695 - 183105

60 - 50 87.06073037 - 81.57582987 183105 - 260722

50 - 40 81.57582987 - 73.08140938 260722 - 380928

40 - 30 73.08140938 - 59.84001311 380928 - 568308

30 - 20 59.84001311 - 40.3469266 568308 - 844157

20 - 10 40.3469266 - 20.95045141 844157 - 1118638

10 - 0 20.95045141 - 6.599800585 1118638 - 1321716