Jharkhand Board: अब से OMR शीट पर नहीं होगी झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा, JCERT कराएगा एग्जाम
Jharkhand board: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से अब से झारखंड आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। अगले वर्ष से आठवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन जेसीईआरटी के द्वारा किया जाएगा।

Jharkhand board: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से अब से झारखंड आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड बोर्ड आठवीं में ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं होगी। अगले वर्ष से आठवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन जेसीईआरटी के द्वारा किया जाएगा।
इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 20 मई 2025 को कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित किया गया था। इस वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 94.39% रहा है। झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 के लिए कुल 518,023 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 499,972 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 471,937 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, 42,202 छात्रों को मार्जिनल मार्क्स मिले हैं। पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 0.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
परीक्षा में कुल पास होने वाली लड़कियों की संख्या 243,071 है, जिनका कुल पास प्रतिशत 94.49% दर्ज किया गया है। वहीं परीक्षा में कुल 242,700 लड़कों ने भाग लिया था, जिसमें से 228,381 लड़के परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 94.29% रहा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025-
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल हजारीबाग की छात्रा गीतांजली ने 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्हें 98.6% मार्क्स हासिल किए हैं। इस साल जैक मैट्रिक में 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कोडरमा जिला का रहा है, यहां 98.1% छात्र पास हुए हैं। इसके बाद पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज टॉप 5 लिस्ट में शामिल हैं।