JAC 10th Toppers List 2025 GITANJALI topped with 98.6 percent marks here check toppers list JAC 10th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजली ने 98.6% मार्क्स हासिल कर किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 10th Toppers List 2025 GITANJALI topped with 98.6 percent marks here check toppers list

JAC 10th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजली ने 98.6% मार्क्स हासिल कर किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Jharkhand Board Matric Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में इस वर्ष इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल हजारीबाग की छात्रा गीतांजली ने 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्हें 98.6% मार्क्स हासिल किए हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 01:02 PM
share Share
Follow Us on
JAC 10th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजली ने 98.6% मार्क्स हासिल कर किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Jharkhand Board Matric Result, JAC 10th Toppers: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल हजारीबाग की छात्रा गीतांजली ने 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्हें 98.6% मार्क्स हासिल किए हैं। इस साल जैक मैट्रिक में 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-

रैंक-1

गीतांजली — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 493 अंक / प्रतिशत: 98.60%

रैंक-2 पाने वाले 4 विद्यार्थी

ऋतु कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

अमृता गुप्ता — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

पुजा कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%

अमर कुमार — प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ — 491 अंक / 98.20%

रैंक-3 पाने वाले 2 विद्यार्थी

शिवानी कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 489 अंक / 97.80%

विकास प्रामाणिक — प्रॉप हाई स्कूल बाघमारा बालीपुर — 489 अंक / 97.80%

ये भी पढ़ें:झारखंड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 91.71% छात्र हुए पास
ये भी पढ़ें:झारखंड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक
ये भी पढ़ें:Live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, देखें टॉपर लिस्ट

4 लाख 33 हजार 944 कुल परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 3 लाख 95 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कोडरमा जिला का रहा है, यहां 98.1% छात्र पास हुए हैं। इसके बाद पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज टॉप 5 लिस्ट में शामिल हैं। जैक झारखंड बोर्ड 10वीं की मेरिट में 62 छात्र छात्राएं हैं। सबसे अंतिम यानी 10वीं रैंक पाने वाले 15 विद्यार्थी हैं। सभी के 96.40 फीसदी मार्क्स हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रांची का परिणाम 87.32 प्रतिशत रहा। ओवरऑल रिजल्ट में राज्य में रांची का 21वां स्थान रहा है।