JAC 10th, 12th Exam 2026: झारखंड में अगले साल कब होंगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं
Jharkhand board exam date 2026: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही बताया है कि अगले साल झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं कब होंगी।

Jharkhand board 10th, 12th exam date 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही झारखंड बोर्ड की ओर से अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। जानें अगले साल जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कब करेगा और कब रिजल्ट जारी होगा-
झारखंड में अगले साल कब होंगी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा: झारखंड के शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि साल 2026 में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक मैट्रिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इंटर की परीक्षाएं फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह तक होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद 1-31 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होगा।
कैसा रहा इस साल 10वीं का रिजल्ट: इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 91.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की गीताजंलि ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है। इस वर्ष जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 433944 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 431488 ने परीक्षा दी थी जिनमें से 395755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 221040 की फर्स्ट, 157194 की सेकेंड और 17521 परीक्षार्थियों की थर्ड डिविजन आई है।
देखें इस साल की जैक मैट्रिक रिजल्ट टॉपर्स लिस्ट:
1. गीतांजलि — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — कुल अंक: 493 / प्रतिशत: 98.60%
2. ऋतु कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%
3. अमृता गुप्ता — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%
4. पुजा कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 491 अंक / 98.20%
5. अमर कुमार — प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ — 491 अंक / 98.20%
6. शिवानी कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 489 अंक / 97.80%
7. विकास प्रामाणिक — प्रॉप हाई स्कूल बाघमारा बालीपुर — 489 अंक / 97.80%
8. श्रेया कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 488 अंक / 97.60%
9. साक्षी कुमारी — इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग — 488 अंक / 97.60%
10. सुभम कुमार पात्रा — +2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुर्डा — 487 अंक / 97.40%