KVS Admission 2025-26: केन्द्रीय विद्यालय में क्लास-1 के लिए लॉटरी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
- KVS Admission 2025-26 Lottery Results: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम जारी हो गया है। जानें कैसे कर सकते हैं चेक और अगला कदम क्या होगा?

KVS Admission 2025-26 Lottery Results: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 1 के प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। जानें, कैसे देख सकते हैं परिणाम और एडमिशन के क्या करना होगा?
कैसे देखें KVS कक्षा 1 लॉटरी परिणाम 2025?
आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। Admission सेक्शन पर क्लिक करें। "Class 1 Lottery Result 2025" लिंक पर जाएं।
इसके बाद आवश्यक विवरण (आवेदन संख्या/पंजीकरण आईडी) दर्ज करें। स्क्रीन पर आपको बच्चे के एडमिशन स्थिति दिखाई देने लगेगी।
एडमिशन के लिए अगला कदम क्या होगा
अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट में आ जाता है तो अगला कदम एडमिशन के लिए होगा। इसके लिए आपको निर्धारित समयसीमा के भीतर आवंटित केन्द्रीय विद्यालय जाकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे। दस्तावेजों की बात करें तो जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।
एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए KVS दिशानिर्देशों के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।
वेटिंग लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?
यदि आपका बच्चा वेटिंग सूची में है, तो आपको नियमित रूप से KVS वेबसाइट चेक करते रहना होगा। पहली सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा।
यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
KVS कक्षा 1 प्रवेश 2025-26 की महत्वपूर्ण तिथियां
पहली सूची एवं प्रतीक्षा सूची: 25 मार्च 2025
दूसरी सूची जारी (यदि आवश्यक हो): 2 अप्रैल 2025