MP Board 10th 12th Result 2025 declared know what CM Mohan Yadav said for failed students? MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने मारी बाजी,असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Board 10th 12th Result 2025 declared know what CM Mohan Yadav said for failed students?

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने मारी बाजी,असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

MP Board Result 2025: इस साल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने असफल छात्रों के माता-पिता से बच्चों के साथ खड़े रहने के लिए कहा है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 12:06 PM
share Share
Follow Us on
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने मारी बाजी,असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

MP Board 10th 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी देख सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2025 Direct Link

इस साल एमपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर है। इस अवसर पर एमपी सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "मैं बहुत गौरवांवित हूं। आज मेरा मन बहुत गदगद है। बेटियां हमारा मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। इस बार पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है।"

ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी, डिजिलॉकर से करें मार्कशीट डाउनलोड
ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, जानें पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:Live:एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक,यहां करें चेक, देखें टॉपर लिस्ट

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 212 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं। मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं हैं। छात्र केवल 68 ही हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने एमपी बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एमपी बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए अभी अवसर समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें दूसरी बार इसी वर्ष जून महीने में दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रख रही है ताकि छात्रों का महत्वपूर्ण पूरा साल खराब नहीं हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत शिक्षा नीति में इनोवेशन हो रहे हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने असफल छात्रों के माता-पिता से बच्चों के साथ खड़े रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि हर एक बच्चा योग्य होता है, उसकी असफलता के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है।