NEET MDS 2025 Admit Card: नीट एमडीएस 2025 एडमिट कार्ड का natboard.edu.in पर इंतजार, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- NEET MDS Admit Card 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) जल्द ही नीट एमडीएस 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। नीट एमडीएस 2025 एडमिट कार्ड को natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा।

NEET MDS 2025 Admit Card Download: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) जल्द ही नीट एमडीएस 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। नीट एमडीएस (NEET MDS), 2025 एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।
नीट एमडीएस 2025 ऑफिशियल शेड्यूल में दी गई जानकारी के अनुसार, नीट एमडीएस 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को 15 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। नीट एमडीएस 2025 परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की संभावित तारीख 19 मई 2025 है।
नीट एमडीएस 2025 एग्जाम पैटर्न-
परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। नीट एमडीएस परीक्षा में प्रश्नपत्र में दो भाग होंगे। पार्ट A में उम्मीदवारों से 100 प्रश्नों को पूछा जाएगा, जिसके लिए उन्हें 75 मिनट का समय दिया जाएगा। पार्ट B में उम्मीदवारों से 140 प्रश्नों को पूछा जाएगा, जिसके लिए उन्हें 105 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
NEET MDS 2025 Admit Card: नीट एमडीएस 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा इंटरफ़ेस से परिचित कराने में मदद करने के लिए डेमो टेस्ट लिंक पहले से ही आधिकारिक NBEMS वेबसाइट पर आवेदन लिंक के अंतर्गत उपलब्ध है। उम्मीदवार डेमो टेस्ट लिंक तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं।