Traffic Police Launches Major Vehicle Inspection Campaign in Nawada 1258 Vehicles Checked विशेष अभियान में वाहनों पर लगाया गया 1.91 लाख जुर्माना, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTraffic Police Launches Major Vehicle Inspection Campaign in Nawada 1258 Vehicles Checked

विशेष अभियान में वाहनों पर लगाया गया 1.91 लाख जुर्माना

नवादा में पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1258 वाहनों की जांच की गई और 1 लाख 91 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों ने हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 14 April 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
विशेष अभियान में वाहनों पर लगाया गया 1.91 लाख जुर्माना

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले भर में दिन व रात में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1258 वाहनों की जांच की गयी। जांच के क्रम में डिफॉल्टर पाये गये दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना लगाया। इस दौरान कुल 01 लाख 91 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। इनमें हेलमेट, सीट बेल्ट आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकांश वाहन चालक शामिल थे। वाहन जांच का उद्देश्य जिले भर में विधि व्यवस्था बनाये रखना व अपराध नियंत्रण करना था। साथ ही मद्य निषेध अभियान को व्यापक रूप से जिले में प्रभावी बनाना था। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। वाहनों की ली गयी सघनता से तलाशी वाहनों की जांच अभियान के क्रम में सभी दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की सघनता से तलाशी ली गयी। इस दौरान डिक्की आदि की जांच की गयी। ताजा जानकारी मिलने तक किसी प्रकार के अवैध सामानों की बरामदगी की खबर नहीं है। सभी पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में वाहनों की जांच के अभियान का नेतृत्व वहां के डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।