NEET PG 2025 exam dates released at natboard.edu.in here read notice NEET PG 2025 Exam Dates: नीट पीजी 2025 परीक्षा तारीख जारी, जानिए कब होगा एग्जाम, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET PG 2025 exam dates released at natboard.edu.in here read notice

NEET PG 2025 Exam Dates: नीट पीजी 2025 परीक्षा तारीख जारी, जानिए कब होगा एग्जाम

  • NBEMS NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक तौर पर NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
NEET PG 2025 Exam Dates: नीट पीजी 2025 परीक्षा तारीख जारी, जानिए कब होगा एग्जाम

NEET PG 2025 Exam Dates OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक तौर पर NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। 17 मार्च, 2025 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG 2025 परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहला शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

NEET PG 2025 Exam Dates OUT: नीट पीजी 2025 परीक्षा तारीख नोटिस कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए नीट पीजी 2025 तारीख नोटिस लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर नोटिस पीडीएफ ओपन हो जाएगी।

4. अब आप नोटिस को ध्यान से चेक कीजिए।

5. इसके बाद आप अब नोटिस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

NEET PG 2025 Exam Dates Official Notice Link

उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा भी 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। NEET PG 2025 का पूरा शेड्यूल, जिसमें विस्तृत समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जल्द ही NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:NEET 2025 में फुल मार्क्स के लिए टॉप 10 टिप्स
ये भी पढ़ें:यूपी नीट पीजी 2025 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

नीट पीजी 2025 परीक्षा ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), राज्य कोटा, डीम्ड/केंद्रीय यूनिवर्सिटी और प्राइवेट कॉलेजों सहित विभिन्न संस्थानों में 12,690 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), 24,360 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर एडमिशन प्रदान करेगी।

नीट पीजी 2025 से जुड़ी नई अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in को रेगुलर विजिट करते रहें।