PSEB 12th Result 2025, Direct Link: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, 91% छात्र हुए पास
PSEB Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

pseb.ac.in PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस बार कुल 91% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं।
PSEB 12th Result 2025 Direct Link
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025-
1. परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या- 265388
2. पास होने वाले छात्रों की संख्या- 241506
3. पास प्रतिशत- 91%
पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा था?
पंजाब बोर्ड 12वीं की परिक्षाए 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 93.04% रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक दर्ज किया गया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74% रहा था तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 90.74% रहा था।
Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें -
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन