RBSE 12th science commerce result: राजस्थान 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां देखें लिंक
राजस्थान 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जहां रोल नंबर से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Science commerce Result 2025 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा इसके साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।
आपको बता दें कि इस साल 12वीं के 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कॉमर्स और साइंस के अलावा आर्ट्स के नतीजे ( RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025, RBSE 12th Commerce Result 2025 ) एक साथ जारी किए जा रहे हैं। इस बार 12वीं आर्ट्स के करीब 587475 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आरबीएसई 12वीं साइंस में दो लाख स्टूडेंट्स अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट में से आरबीएससी 12वीं साइंस में 273984, कॉमर्स में 28250 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट पंजीकृत थे। आपको बता दें कि आरबीएसई टॉपर की घोषणा नहीं करता है, लेकिन पिछले साल आरबीएसई 12वीं रिजल्ट में प्राची सोनी ने टॉप किया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम और खैरथल की छात्रा प्राची सोनी ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रचा था। प्राची के साइंस के सभी पांच सब्जेक्ट (हिंदी, इंग्लिश, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स) में 100 में से 100 नंबर आए थे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकते हैं- RBSE 12th result 2025 direct link
पिछले साल कैसा गया था रिजल्ट
पिछले साल की बात करें तो आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट पिछले साल 96.88 फीसदी गया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम पास करने वाले लड़कों की संख्या 260629 थी और 291160 लड़कियां पास हुईं थी। 2024 में राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे। आरबीएसई बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट पिछले साल 98.95 फीसदी रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 स्टूडेंट्स में से 98.95 फीसदी सफल हुए थे जिसमें लड़कियों में 99.51 फीसदी और लड़कों में 98.66 फीसदी स्टूडेंट पास हुए।