SLPRB Assam Police Constable Result OUT: असम पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 slprbassam.in पर जारी, Direct Link
SLPRB Assam Police Constable Result 2025: असम सरकार राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने असम पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SLPRB Assam Constable Results 2025: असम सरकार राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने आज 1 मई 2025 को असम पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
SLPRB Assam Constable Results 2025 Direct Link
परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2025 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असम पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 4,903 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इनमें कांस्टेबल (एबी), कांस्टेबल (यूबी), कांस्टेबल ऑफ पुलिस कम्युनिकेशन, कांस्टेबल ग्रेड- III और अन्य शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें मौखिक/मौखिक परीक्षा और शारीरिक परीक्षण सहित चयन के आगे के राउंड शामिल हैं। अगले राउंड के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 5 मई 2025 को सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
वैकेंसी डिटेल्स-
1. कांस्टेबल (AB)- 1,645 पद
2. कांस्टेबल (AB)- अन्य विभाग- 2,300 पद
3. कांस्टेबल (UB)- 114 पद
4. कांस्टेबल (पुलिस कम्युनिकेशन)- 204 पद
5. कांस्टेबल ग्रेड-III- 269 पद
SLPRB Assam Constable Results 2025: असम पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए Assam Police Constavle Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, नाम और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।
6. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।