Jharkhand Board Class 10th Result 2022 six students became state topper JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: कक्षा 10वीं में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हुए 147 स्टूडेंट्स, 6 बने स्टेट टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Jharkhand Board Class 10th Result 2022 six students became state topper

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: कक्षा 10वीं में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हुए 147 स्टूडेंट्स, 6 बने स्टेट टॉपर

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 92.19% छात्र पास हुए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में टॉप- 10 में 147 छा

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 21 June 2022 04:22 PM
share Share
Follow Us on
JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: कक्षा 10वीं में टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हुए 147 स्टूडेंट्स, 6 बने स्टेट टॉपर

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 92.19% छात्र पास हुए हैं। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में कुल 3.73 लाख छात्र पास हुए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में  टॉप- 10 में 147 छात्र- छात्राएं शामिल हुए हैं और पांच छात्रा और एक छात्र बने स्टेट टॉपर बने हैं। आपको बता दें, इस साल कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

इस साल जो छात्र कक्षा परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें,  राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की है।

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में में फर्स्ट डिविजन से 225854 छात्र, सेकेंड डिविजन से 124514 छात्र और थर्ड डिविजन से 23924 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: ये हैं कक्षा 10वीं के टॉपर

रैक-1, तनु कुमारी- 490 मार्क्स, प्लस टू हाई स्कूल बारीजोर
रैक-1, तानिया शाह- 490 मार्क्स, कार्मेल हाईस्कूल, चक्रधरपुर
रैक-1, रिया कुमारी- 490 मार्क्स, गर्ल्स हाईस्कूल, हरिहरगंज
रैक-1, निशा वर्मा- 490 मार्क्स, इंदिरा गांधी बालिका, हाई स्कूल, हजारीबाग
रैक-1, निशु कुमारी- 490 मार्क्स, कार्मेल हाई स्कूल चंक्रधरपुर
रैक-1, अभिजीत शर्मा- 490 मार्क्स, एसआरके हाई स्कूल बिस्टुपुर

इस साल  जैक बोर्ड 10वीं 12वीं में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं के लिए सभी जिलों में कुल 1256 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3,99,010 परीक्षार्थी  परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं के लिए 680 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 2,81,436 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

इस साल  झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं के लिए सभी जिलों में कुल 1256 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3,99,010 परीक्षार्थी  परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं के लिए 680 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 2,81,436 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

 

JAC 10th Result 2022: इन स्टेप्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर जाकर "JAC 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।