Rajasthan RBSE 10th Result 2018: to be declare tomorrow on june 11 at 3 15 pm check rajeduboard rajasthan gov in Rajasthan RBSE 10th Result 2018: शिक्षा मंत्री आज दोपहर 3:15 पर जारी करेंगे राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2018, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan RBSE 10th Result 2018: to be declare tomorrow on june 11 at 3 15 pm check rajeduboard rajasthan gov in

Rajasthan RBSE 10th Result 2018: शिक्षा मंत्री आज दोपहर 3:15 पर जारी करेंगे राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2018, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर आज यानी 11 जून, 2018 को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 (Rajasthan board 10th result 2018) घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड दोपहर 3:15 पर...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Mon, 11 June 2018 06:33 AM
share Share
Follow Us on
Rajasthan RBSE 10th Result 2018: शिक्षा मंत्री आज दोपहर 3:15 पर जारी करेंगे राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2018, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर आज यानी 11 जून, 2018 को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 (Rajasthan board 10th result 2018) घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड दोपहर 3:15 पर यह नतीजे जारी करेगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी राजस्थान 10वीं रिजल्ट देखे जा सकेंगे।

शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में दोपहर सवा 3 बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। इस परीक्षा में कुल 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। शिक्षामंत्री इसके साथ ही बोर्ड प्रवेशिका और माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित करेगें। प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 42 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 31 हजार 592 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी 10वीं के नतीजे जून में ही जारी हुए थे। पिछले साल का पास प्रतिशत 78.96 था। लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से अच्छा था। 79.01 प्रतिशत लड़के और 78.89 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी।  इस साल 12वीं साइंस में पास का प्रतिशत 86.60 रहा, कॉमर्स में 91.09 फीसदी और आर्ट्स में 88.89 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान पर यहां चेक करें राजस्‍थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018

लेटेस्ट RBSE 12th Result एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट ,राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।