RRB Group D Result: rrbguwahati.gov.in पर जारी हुए RRB गुवाहाटी के परिणाम
RRB Group D Result Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) गुवाहाटी ने आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी गुवाहाटी की आधिकारिक साइट rrbguwahat

RRB Group D Result Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) गुवाहाटी ने आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी गुवाहाटी की आधिकारिक साइट rrbguwahati.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
लेवल -1 में पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए उपस्थित होना होगा।
सभी उम्मीदवार DDMMYYYY फॉर्मेट में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर प्रदान किए गए लिंक के माध्यम से लॉग इन करके PET के लिए अपने प्रतिशत स्कोर, नॉर्मलाइजेशन मार्क्स और शॉर्ट-लिस्टिंग स्थिति भी देख सकते हैं। पर्सेंटाइल चेक करने की सुविधा 27 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक उपलब्ध होगी।
PET का संचालन, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षा और स्तर -1 पदों के लिए पैनल का प्रकाशन संबंधित क्षेत्रीय रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा किया जाएगा। बोर्ड RRC की आधिकारिक साइट पर प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए PET शेड्यूल जारी करेगा।
RRB Guwahati Group D result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2-"CEN RRC-01/2019 result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- अब रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- अपने स्कोर चेक करें।
यहां देखें जोन वाइज RRB की वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट