UPSSSC , SSC MTS , CHSL Exam GK Questions : कब मनाते हैं संविधान दिवस, दीजिए इन 10 प्रश्नों के जवाब
UPSSSC PET, SSC MTS, CHSL Exam GK Questions : सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान अच्छा होना बेहद जरूरी है। जितना आपका सामान्य ज्ञान दुरुस्त...

UPSSSC PET, SSC MTS, CHSL Exam GK Questions : सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान अच्छा होना बेहद जरूरी है। जितना आपका सामान्य ज्ञान दुरुस्त रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की उम्मीद उतनी बढ़ जाएगी।
1. आतिश-ए-चिनार (फ्लेम्स ऑफ चीनार) इनमें से किसक राजनेता की आत्मकथा है?
क. एपीजे अब्दुल कलाम
ख. बेनजीर भुट्टो
ग. शेख मुहम्मद अब्दुल्ला
घ. एम. हिदायतुल्लाह
2. भूकम्प को मापने में प्रयुक्त तीव्रता के पैमाने की सीमा क्या है?
क. 1 से 15
ख. 1 से 5
ग. 1 से 7
घ. 1 से 12
3. भारत में हर वर्ष संविधान दिवस किस दिन मनाया जात है?
क. 26 नवंबर
ख. 30 नवंबर
ग. 15 अक्टूबर
घ. 26 जनवरी
4. इनमें से किस वन को मानसून वन के नाम से भी जाना जाता है?
क. मोन्टेन वन
ख. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
ग. मैंग्रोव वन
घ. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
5. कलकत्ता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) की स्थापना किसने की थी?
क. जे. एम. सेनगुप्ता
ख. आर. एन. मुकर्जी
ग. शुभेंदु शेखर बोस
घ. प्रशांत चंद्र महालनोबिस
6. भारतीय मूल का शतरंज खिलाड़ी जो हाल में दुनिया का सबसे युवा ग्रांडमास्टर बना-
क. अमित मिश्रा
ख. अभिनव मिश्रा
ग. अभिमन्यु मिश्रा
घ. अभिसार मिश्रा
7. विश्व सोशल मीडिया दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
क. 30 अगस्त
ख. 30 जून
ग. 30 दिसंबर
घ. 30 जुलाई
8. हाल ही में किस अफ्रीकी देश में 1098 कैरेट के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डायमंड की खोज की गई है?
क. घाना
ख. बोत्सवाना
ग. केन्या
घ. अल्जीरिया
9. हंटर कमीशन की रिपोर्ट को निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने 'पन्ने दर पन्ने निर्लज्ज सरकारी लीपापोती' कहा।
क. महात्मा गांधी
ख. मोतीलाल नेहरू
ग. सी. आर. दास
घ. सुभाष चंद्र बोस
10. बड़े बौद्ध त्योहारों में से एक सागा दावा त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है।
क. सिक्किम
ख. ओडिशा
ग. झारखंड
घ. बिहार
उत्तर इस प्रकार हैं -
1- ग. शेख मुहम्मद अब्दुल्ला
2- घ. 1 से 12
3- क. 26 नवंबर
4- ख. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
5- घ. प्रशांत चंद्र महालनोबिस
6- ग. अभिमन्यु मिश्रा
7- ख. 30 जून
8- ख. बोत्सवाना
9- क. महात्मा गांधी
10- क. सिक्किम