wbbse wb gov in wbresults nic inWBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: West Bengal Secondary 10th class results to be released today WBBSE Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल माध्यमिक 10वीं क्लास के नतीजे जारी, 86.60 फीसदी पास, यहां सबसे पहले चेक करें नतीजे, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़wbbse wb gov in wbresults nic inWBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022: West Bengal Secondary 10th class results to be released today

WBBSE Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल माध्यमिक 10वीं क्लास के नतीजे जारी, 86.60 फीसदी पास, यहां सबसे पहले चेक करें नतीजे

wbbse wb gov in wbresults nic inWBBSE West Bengal Madhyamik Result 2022:पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज सुबह 9 बजे कक्षा 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) का परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 3 June 2022 10:08 AM
share Share
Follow Us on
WBBSE Madhyamik Result 2022: वेस्ट बंगाल माध्यमिक 10वीं क्लास के नतीजे जारी, 86.60 फीसदी पास, यहां सबसे पहले चेक करें नतीजे

West Bengal Madhyamik Result 2022 : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज सुबह 9 बजे कक्षा 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यहां चेक करें रिजल्ट

नतीजे आसानी से स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं में 86.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा में इस वर्ष अर्नब घोरई और रौनक मंडल ने टॉप किया है। दोनों के 99 परसेंटाइल आए हैं। इसके अलावा  मालदा की मौसिकी सरकार 692 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in व wbresults.nic.in  पर भी देखे जा सकेंगे। नतीजों की तारीख को लेकर घोषणा 31 मई को ही कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2022 -10 बजे इस लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट

कहा जा रहा है कि इस परीक्षा में 10लाख छात्र शामिल हुए थे। इतनी अधिक संख्या में स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई, जिससे मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई थी। इस साल   पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षाएं 7 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित की थीं। परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान बोर्ड सफल बच्चों का पास प्रतिशत, रिजल्ट में बढ़ोतरी या कमी, टॉपरों व मेरिट लिस्ट, जिलों का प्रदर्शन जैसी डिटेल भी जारी करेगा। 

WBBSE Class 10 Result 2022: यूं चेक करें 10वीं रिजल्ट
- WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाएं।
- West Bengal 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग इन डिटेल्स डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |