UP Home Guard Vacancy 2025: UP Home Guard Bharti 44000 posts recruitment eligibility rules selection criteria यूपी में होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती की नियमावली तैयार, जानें योग्यता व चयन की शर्तें, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Home Guard Vacancy 2025: UP Home Guard Bharti 44000 posts recruitment eligibility rules selection criteria

यूपी में होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती की नियमावली तैयार, जानें योग्यता व चयन की शर्तें

  • UP Home Guard Bharti 2025: यूपी में 44000 होमगार्ड भर्ती के नियम कायदे तैयार हो गए हैं। 10वीं पास एप्लाई कर सकेंगे। पहले लिखित परीक्षा और फिर दौड़ होगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊTue, 8 April 2025 07:20 AM
share Share
Follow Us on
यूपी में होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती की नियमावली तैयार, जानें योग्यता व चयन की शर्तें

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में 44000 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए शासन ने नियमावली तैयार कर ली गई। अब इसे कैबिनेट में प्रस्ताव के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में 22000 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में होने वाली इस भर्ती के लिए हाईस्कूल पास होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष है। इसमें लिखित परीक्षा के बाद दौड़ कराई जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती करने की घोषणा की थी। इसके लिए कई दिनों से नियमावली तैयार की जा रही थी। इसमें कई नियमों को लागू किया जा रहा है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही इन भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

अप्रैल अंत में बंपर यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन संभव

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस माह के अंत में यूपी पुलिस में बंपर भर्ती निकालने वाला है। यूपी पुलिस महकमे और कारागार विभाग में 28,138 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। इस बार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों, कांस्टेबल के 19220 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

4543 पद सब इंस्पेक्टर के

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सब-इंस्पेक्टर के 4543 पदों का अधियाचन मिला है। इसमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4242 पद, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी के 106 पद (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ), प्लाटून कमाण्डर/सब इंस्पेक्टर के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमाण्डर/एसआई के 60 पद शामिल हैं। अप्रैल अंत में इस भर्ती का विज्ञापन संभावित है।

ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में होगी एसआई व कांस्टेबल समेत 28138 पदों पर नई भर्ती, जानें योग्यता

कांस्टेबल के 19220 पद

डीजीपी मुख्यालय से आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 19220 पद का अधियाचन भेजा गया। इसमें आरक्षी पीएसी के 9837 पद, आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल में 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्रत्त् पुलिस के 2444 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद हैं।

जेल वार्डर के 2833 पद: कारागार मुख्यालय बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के 2833 पदों पर भर्तियां करेगा। साथ ही रेडियो सहायक परिचालक के 44 कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1153 पदों पर भर्ती अप्रैल-मई में होगी।