UPSC Civil Service result 2024 out Shakti dubey has topped UPSC CSE result 2024: UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहली रैंक, टॉप 10 में 3 लड़कियां, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC Civil Service result 2024 out Shakti dubey has topped

UPSC CSE result 2024: UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहली रैंक, टॉप 10 में 3 लड़कियां

यूपीएससी सिविल सर्विस यूपीएससी के फाइनल नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इसमें शक्ति दूबे ने टॉप किया है। इस साल टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
UPSC CSE result 2024: UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहली रैंक, टॉप 10 में 3 लड़कियां

यूपीएससी सिविल सर्विस यूपीएससी के फाइनल नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इसमें शक्ति दूबे ने टॉप किया है। इस साल टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल हैं। इनमें दसिविल सर्विस (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और विभिन्न ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' केंद्रीय सेवाओं में नियुक्तियों के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है। इसके अलावा टॉप 10 में लड़कियों में आयुषी बसंल 7वें स्थान पर हैं। टॉपर शक्ति दुबे ने प्रयागराज से स्कूलिंग और ग्रेजुएशन की है। बनारस से पोस्ट ग्रेजुएशन बायोकमिस्ट्री में की है। तकरीबन 2018 से वो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं। इसके बाद तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं।

कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

UPSC CSE Topper 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर

रैंक, रोल नंबर और नाम

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी