Winds will blow at a speed of 50 to 60 in Chhattisgarh, weather will change from next week छत्तीसगढ़ में 50 से 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, अगले हफ्ते से बदल जाएगा मौसम, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Winds will blow at a speed of 50 to 60 in Chhattisgarh, weather will change from next week

छत्तीसगढ़ में 50 से 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, अगले हफ्ते से बदल जाएगा मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, छत्तीसगढ़Sat, 10 May 2025 03:24 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में 50 से 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, अगले हफ्ते से बदल जाएगा मौसम

छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से जारी मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश दर्ज की गईं। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल गरजने की संभावना है तथा 12 से 14 मई तक मध्यम तीव्र बादल गरजने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई। रायपुर एवं सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे तथा शेष संभागों में सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

प्रदेश में ज्यादा तापमान वाले 5 शहर

रायपुर- 38.9 डिग्री

बिलासपुर- 37.2 डिग्री

पेंड्रारोड- 36.6 डिग्री

अंबिकापुर- 36 डिग्री

जगदलपुर- 35.2 डिग्री

दुर्ग- 40.2 डिग्री

प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए तापमान का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में आज 10 मई को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

10 मई- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की सम्भावना है।

11 मई- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।

12 मई- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की सम्भावना है।

13 मई- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।

14 मई- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।

महत्वपूर्ण मौसम की विशेषताएं एवं सिनोप्टिक स्थितियां

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका अब मराठवाड़ा से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरती है औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक औसत समुद्र तल से 9.4 और 12.6 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।