Retired Central Employees Welfare Committee Discusses Local Issues क्वारब की पहाड़ी के समाधान और पेयजल दिया जाए, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsRetired Central Employees Welfare Committee Discusses Local Issues

क्वारब की पहाड़ी के समाधान और पेयजल दिया जाए

सेवानिवृत्त केंद्रीय कम्रचारी कल्याण समिति की बैठक में सदस्यों ने नगर की समस्याओं पर चर्चा की। क्वारब पहाड़ी का स्थाई समाधान, स्वच्छ पेयजल, बंद पड़े कलमठ खोलने और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 10 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
क्वारब की पहाड़ी के समाधान और पेयजल दिया जाए

सेवानिवृत्त केंद्रीय कम्रचारी कल्याण समिति की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। क्वारब की पहाड़ी के स्थाई समाधान, स्वच्छ पेयजल आदि की मांग की। शनिवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि लंबे समय बाद भी क्वारब की पहाड़ी की समस्या का निदान नहीं हो सका है। कहा कि कई जगहों पर पानी की लाइनें नालियों से होकर गुजरने से लोगों को स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने क्वारब पहाड़ी का स्थाई समाधान, बंद पड़े कलमठ खोलने, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, नालियों में बिछी पाइपलाइनों को हटाने आदि की मांग की।

साथ ही पहलगाम हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। डॉ. हेमंत पांडे के नए सदस्य के रूप से सम्मिलित होने पर उनका स्वागत किया। इसके अलावा समिति के सदस्य किशोर लाल का निधन होने पर शोक भी जताया। यहां डॉ. पीसी जोशी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, नारायण दत्त पांडे, शेष राम, एमडी काण्डपाल, महेश चंद्र आर्या, रमेश चंद्र तिवारी, गंगा सिंह फर्त्याल, नवीन चंद्र जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, सीएस सिराड़ी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।