IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After CSK vs KKR Match 25 Ajinkya Rahane Noor Ahmed Mohammed Siraj अजिंक्य रहाणे की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, टॉप-5 में बनाई जगह; नूर अहमद से छिन सकती है पर्पल कैप, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After CSK vs KKR Match 25 Ajinkya Rahane Noor Ahmed Mohammed Siraj

अजिंक्य रहाणे की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, टॉप-5 में बनाई जगह; नूर अहमद से छिन सकती है पर्पल कैप

  • IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List- अजिंक्य रहाणे सीएसके खिलाफ 20 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 April 2025 07:13 AM
share Share
Follow Us on
अजिंक्य रहाणे की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, टॉप-5 में बनाई जगह; नूर अहमद से छिन सकती है पर्पल कैप

IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। इसके बावजूद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं चेपॉक की घूमती पिच पर सीएसके के नूर अहमद के पास पर्पल कैप की रेस में बढ़त बनाने का मौका था, मगर बाएं हाथ का यह गेंदबाज इस अवसर को तबदील नहीं कर पाया। ऐसे में आज नूर के सिर से पर्पल कैप छिन सकती है। आईए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2025 की ऑरेंज और पर्पल कैप की अपडेटेड लिस्ट पर-

ये भी पढ़ें:धोनी को अपने खिलाड़ियों से मिला धोखा, KKR में शामिल होकर उड़ाई CSK की धज्जियां

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। रहाणे ने अभी तक खेले 6 मैचों में 40.80 की औसत के साथ 204 रन बनाए हैं। उनके ऊपर इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और एलएसजी के निकोलस पूरन है। फिलहाल पूरन के सिर ऑरेंज कैप सजी है, उन्होंने 5 मैचों में सबसे अधिक 288 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:CSK का पॉइंट्स टेबल में बंटाधार, KKR ने टॉप-4 में बनाई जगह; ये टीम हुई बाहर
प्लेयरमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
निकोलस पूरन5288722252524
साई सुदर्शन527354.6151.672412
मिशेल मार्श526553180.272815
अजिंक्य रहाणे620440.8154.551813
जोस बटलर520250.5162.9199
सूर्यकुमार यादव519949.75150.76208
रजत पाटीदार518637.2161.74179
विराट कोहली518646.5145.31168
केएल राहुल318592.5169.721510
संजू सैमसन517835.6150.85207

आईपीएल 2025 पर्पल कैप-

पर्पल कैप की रेस में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद सबसे आगे चल रहे हैं। उनके नाम इस सीजन 12 विकेट हैं। चेपॉक में केकेआर के खिलाफ उनके पास बढ़त बनाने का शानदार मौका था, मगर वह चूक गए और 1 ही विकेट हासिल कर पाए। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चार ऐसे गेंदबाज -आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और खलील अहमद- हैं जिनके नाम 10-10 विकेट हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसत
नूर अहमद61213.17
रविश्रीनिवासन साई किशोर51013.3
मोहम्मद सिराज51015.4
हार्दिक पंड्या41012
खलील अहमद61020.5
मिचेल स्टार्क4915.44
शार्दुल ठाकुर5920.44
कुलदीप यादव4811.12
वरुण चक्रवर्ती6818.38
प्रसीद कृष्ण5816.75
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |