IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After GT vs RR Match 23rd Sai Sudharsan Nicholas Pooran Jos Buttler R Sai Kishor साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, फिर बने निकोलस पूरन के लिए खतरा; पर्पल कैप पर इनका राज, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After GT vs RR Match 23rd Sai Sudharsan Nicholas Pooran Jos Buttler R Sai Kishor

साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, फिर बने निकोलस पूरन के लिए खतरा; पर्पल कैप पर इनका राज

  • IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 82 रनों की पारी खेल ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह एक बार फिर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 06:17 AM
share Share
Follow Us on
साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, फिर बने निकोलस पूरन के लिए खतरा; पर्पल कैप पर इनका राज

IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला बुधवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को 58 रनों से अपने नाम कर जीटी ने सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में भी पहला पायदान हासिल करने में कामयाब रही। गुजरात की जीत में अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने निभाई जिन्होंने 53 गेंदों पर 8 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 82 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनको इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। साई सुदर्शन ने इसी के साथ ऑरेंज कैप में भी लंबी छलांग लगाई है। वहीं साई किशोर और मोहम्मद सिराज जैसे उनके गेंदबाजों ने पर्पल कैप के लिए भी दावेदारी ठोकी है। आईए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2025 की ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर-

ये भी पढ़ें:अगर आपको प्लेयर ऑफ द मैच चुनने में दिक्कत..गिल ने क्यों दिया ऐसा बयान

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप

गुजरात टाइटंस के साई किशोर 82 रनों की इस पारी के साथ आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ वह एक बार फिर लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकलोस पूरन के लिए खतरा बन गए हैं जो इस समय पहले पायदान पर हैं। साई सुदर्शन का बल्ला इस सीजन खूब धमाल मचा रहा है। वह 5 मैचों में 54.60 के उम्दा औसत और 273 के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एलएसजी के निकोलस पूरन 288 रनों के साथ टॉप पर हैं। पूरन और सुदर्शन के बीच अब 15 रनों का ही अंतर रह गया है।

ये भी पढ़ें:IPL 2025 में नंबर-1 बनी गुजरात टाइटंस, ‘चौका’ लगाकर दिल्ली से छीनी बादशाहत

वहीं गुजरात के जोस बटलर 202 रनों के साथ लिस्ट में चौथे तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 178 रनों के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

प्लेयरमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
निकोलस पूरन5288722252524
साई सुदर्शन527354.6151.672412
मिशेल मार्श526553180.272815
जोस बटलर520250.5162.9199
सूर्यकुमार यादव519949.75150.76208
अजिंक्य रहाणे518436.81601712
संजू सैमसन517835.6150.85207
श्रेयस अय्यर4168842001014
विराट कोहली416454.67143.86156
रजत पाटीदार416140.25175168

आईपीएल 2025 पर्पल कैप

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के तीन गेंदबाज शामिल है। ताजा नाम प्रसिद्ध कृष्णा का शामिल हुआ है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट चटकाए हैं। कृष्णा अब 8 विकेट के साथ लिस्ट में 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं आरआर के साई किशोर ने दो तो मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट चटकाए। इसी के साथ ये दोनों 10-10 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। नूर अहमद के पास पर्पल कैप बरकरार है। उनके नाम सर्वाधिक 11 विकेट हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसत
नूर अहमद51113.64
रविश्रीनिवासन साई किशोर51013.3
मोहम्मद सिराज51015.4
खलील अहमद51016.5
हार्दिक पांड्या41012
मिचेल स्टार्क3911.56
शार्दुल ठाकुर5920.44
प्रसीद कृष्ण5816.75
जोश हेज़लवुड4815.38
दिग्वेश सिंह राठी5722.14