2008 से अब तक कौन-कौन सी टीम हुई IPL प्लेऑफ्स की रेस से सबसे पहले एलिमिनेट, यहां देखिए पूरी लिस्ट
IPL के इतिहास में कौन-कौन सी टीम सबसे पहले प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई हैं, उनके बारे में जान लीजिए। दो टीमें ऐसी हैं, जो 3-3 बार सबसे पहले एलिमिनेट हुई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी बार ये शर्मनाक दंश झेली है।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ्स की रेस से सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हुई है। चेन्नई की टीम इस सीजन ज्यादा से ज्यादा 12 अंकों तक पहुंच पाएगी और इतने अंकों के साथ 10 टीमों वाले टूर्नामेंट के टॉप 4 में बने रहना संभव नहीं है। यही कारण है कि चेन्नई की टीम सबसे पहले इस सीजन एलिमिनेट हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के 16 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब टीम सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई है। आप इस स्टोरी में जानेंगे कि हर सीजन कौन सी टीम सबसे पहले एलिमिनेट हुई है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम 2025 से पहले 2020 के टूर्नामेंट में भी सबसे पहले प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई थी। इसके अलावा कभी भी टीम सबसे पहले प्लऑफ्स से बाहर नहीं हुई। सबसे ज्यादा 3-3 बार दिल्ली कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद सबसे पहले एलिमिनेट हुई थी। वहीं, 2-2 बार मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सबसे पहले प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई हैं। इसके अलावा एक-एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी सीजन में सबसे पहले एलिमिनेट होकर बाहर हुई।
आईपीएल के पहले यानी 2008 के सीजन से अब तक की बात करें तो टूर्नामेंट के पहले सीजन में यानी 2008 में डेक्कन चार्जर्स, 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स, 2010 में पंजाब किंग्स, 2011 में डेक्कन चार्जर्स, 2012 में भी डेक्कन चार्जर्स, 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 में दिल्ली कैपिटल्स, 2015 में पंजाब किंग्स, 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स, 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2022 में मुंबई इंडियंस, 2023 में दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में फिर मुंबई इंडियंस और 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे पहले पत्ता साफ हुआ है।
IPL में सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली टीमें (2008 से 2025 तक)
2008 - डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
2009 - कोलकाता नाइट राइडर्स
2010 - पंजाब किंग्स
2011 - डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
2012 - डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
2013 - पुणे वॉरियर्स इंडिया
2014 - दिल्ली कैपिटल्स
2015 - पंजाब किंग्स
2016 - राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स
2017 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
2018 - दिल्ली कैपिटल्स
2019 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
2020 - चेन्नई सुपर किंग्स
2021 - सनराइजर्स हैदराबाद
2022 - मुंबई इंडियंस
2023 - दिल्ली कैपिटल्स
2024 - मुंबई इंडियंस
2025 - चेन्नई सुपर किंग्स
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।