पृथ्वी शॉ ने इंस्टा पोस्ट से मचाई हलचल, आईपीएल फिर शुरू होने के पहले क्या लिखा
आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने वाला है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एक पोस्ट ने हलचल मचाई है। शॉ ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। उनकी बातों से उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगा है।

आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने वाला है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एक पोस्ट ने हलचल मचाई है। शॉ ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। उनकी बातों से उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगा है। 24 साल के पृथ्वी शॉ ने दिसंबर 2024 में अंतिम बार कॉम्पटीटिव क्रिकेट खेला था। उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि पिछले दिनों पृथ्वी शॉ लगातार सुर्खियों में रहे। शॉ को कभी भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना गया था। लेकिन खराब अप्रोच और खराब फिटनेस के चलते वह लगातार नीचे फिसलते चले गए।
इंस्टाग्राम स्टोरी से सोचने को विवश
पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, ‘मुझे ब्रेक चाहिए।’ उनकी इस पोस्ट ने फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों को सोचने पर विवश कर दिया है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या पृथ्वी शॉ कुछ बदलाव करने वाले हैं। बता दें कि कुछ समय पहले पृथ्वी शॉ को मुंबई की घरेलू टीम से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन वह अनसोल्ड रह गए थे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए शॉ ने 79 मैचों में 1892 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 147.46 रहा है।
शशांक सिंह ने कही थी यह बात
कभी मुंबई में शॉ के साथी रहे शशांक सिंह ने एक पॉडकास्ट में उनके बारे में बात की थी। शशांक ने कहा था कि पृथ्वी को कम आंका गया है। अगर वह फिर से अपने बेसिक्स पर काम करने लगे तो कुछ भी हासिल कर सकता है। उन्होंने आगे कहा था कि उसे 11 के बजाए 10 बजे सोना चाहिए और अपनी डाइट बेहतर करनी चाहिए। अगर अपनी कुछ चीजों में बदलाव कर लेता है तो संभवत: भारतीय क्रिकेट की सबसे शानदार चीजों में से एक होगा।