Womens Premier League Mini Auction 2025 Players List Mumbai Indians Women full squad G Kamalini harmanpreet kaur MI Women full squad : मुंबई इंडियंस ने नीलामी में कमलिनी पर खर्च किए 1.60 करोड़, देखिए फुल स्क्वॉड, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Womens Premier League Mini Auction 2025 Players List Mumbai Indians Women full squad G Kamalini harmanpreet kaur

MI Women full squad : मुंबई इंडियंस ने नीलामी में कमलिनी पर खर्च किए 1.60 करोड़, देखिए फुल स्क्वॉड

  • Mumbai Indians Women full squad : मुंबई ने मिनी नीलामी में नादिन डी क्लार्क, युवा बल्लेबाजी कमलिनी और ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी को सस्ते में खरीदा।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Dec 2024 08:12 PM
share Share
Follow Us on
MI Women full squad : मुंबई इंडियंस ने नीलामी में कमलिनी पर खर्च किए 1.60 करोड़, देखिए फुल स्क्वॉड

WPL Auction 2025 Mumbai Indians Women : महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने जमकर बोली लगाई। मुंबई ने शानदार प्रदर्शन कर रही तमिलनाडु की 16 वर्षीय जी कमलिनी को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा। कमलिनी के लिए अनकैप्ड में सबसे बड़ी बोली लगी। मुंबई ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, भारत की संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी को भी शामिल किया है।

मुंबई ने 18 खिलाड़ियों की अपनी टीम बनाने के लिए कुल मौजूद 15 करोड़ रुपये में से 14.55 करोड़ रुपये खर्च किए। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई की टीम में अब कुल 12 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। रविवार को हुई मिनी नीलामी में लेग स्पिनर को सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने दिन की सबसे बड़ी बोली लगाकर 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। सिमरन का यह चयन उनकी टी-20 क्रिकेट में उनकी गेम-चेंजर की भूमिका को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने किसे खरीदा, यहां देखिए फुल स्क्वॉड

उन्होंने अपनी मुख्य खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया को बरकरार रखा था।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

जी कमलिनी - 1.60 करोड़ रुपये

नादिन डी क्लार्क - 30 लाख रुपये

संस्कृति गुप्ता - 1 लाख रुपये

अक्षिता माहेश्वरी - 20 लाख रुपये

WPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, सैका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, जिन्तिमनी कलिता, शबनिम इस्माइल, सजीवन सजना, अमनदीप कौर, एसबी कीर्तन, जी कमलिनी, नादिन डी क्लार्क , अक्षिता माहेश्वरी, संस्कृति गुप्ता।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |