ब्राह्मणों पर किए विवादित कमेंट पर अनुराग का जवाब, बोले- आग लगा रखी है…
- अनुराग कश्यप ने इन दिनों अपने एक विवादित कमेंट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब उन्होंने अपने इस कमेंट पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वो कमेंट क्यों किया था।

अनुराग कश्यप इंडस्ट्री में उन लोगों में से हैं जो खुलकर अपने विचार रखते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों से उन्होंने ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। मुंबई छोड़ने के बाद एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म फुले को लेकर सीबीएफसी द्वारा कांट-छांट को लेकर आपत्ति जताई थी। इसी कड़ी में उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उनके इस पोस्ट पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। लोगों ने उन्हें भद्दी बातें कहीं। इस पोस्ट पर एक कमेंट के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था "ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा…कोई प्रॉबल्म?" अब इस कमेंट पर उन्होंने सफाई दी है।
यूजर के कमेंट पर दिया था विवादित जवाब
दरअसल, अनुराग कश्यप के पोस्ट पर hereotherside नाम के एक इंस्टा यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसी कमेंट पर जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा था- ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा…कोई प्रॉबल्म?

अपने रिप्लाई पर दी सफाई
अब अनुराग ने उस इंस्टा यूजर के कमेंट और अपने जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सफाई दी है। अनुराग कश्यप ने लिखा- जवाब तो सबने पढ़ लिया…रोष भी दिखा रहे हैं…आग लगा रखी है…संदर्भ भी देख लो डरपोकों…सारी जिंदगी शास्त्रों के पीछे छिपने वाले सबसे आलसी लोग जो कुछ पते का काम नहीं करते, सिर्फ दूसरों को नीचा दिखाकर, खुद को बड़ा बोलते हैं। मेरे लिए तो भाई तुम लोग चू*या ही रहोगे।
बता दें, फिल्म फुले को लेकर अपने पोस्ट के बाद अनुराग कश्यप ने एक और पोस्ट किया था। उन्होंने उस पोस्ट में व्यंग्य करते हुए ब्राहम्णों से माफी मांगी थी। साथ ही उनके पोस्ट से पता चलता है कि उनके दोस्तों, बेटी और परिवार वालों को धमकियां मिल रही हैं। बता दें, अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ दिया है। हालांकि, वो फिल्ममेकिंग अभी भी कर रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं और उनके पास 2028 तक डेट्स नहीं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।