Chhaava Actor Vineet Singh To Become Dad Soon Wife Ruchiraa Ghormare Pregnant Actor Plans Paternity Leaves पिता बनने वाले हैं विनीत, पत्नी की डिलिवरी के बाद ये है छावा एक्टर का प्लान, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडChhaava Actor Vineet Singh To Become Dad Soon Wife Ruchiraa Ghormare Pregnant Actor Plans Paternity Leaves

पिता बनने वाले हैं विनीत, पत्नी की डिलिवरी के बाद ये है छावा एक्टर का प्लान

विकी कौशल की छावा में नजर आए विनीत सिंह के घर ही जल्द ही खुशियां आनेवाली हैं। विनीत सिंह की पत्नी रुचिरा गोर्मरे प्रेग्नेंट हैं। विनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
पिता बनने वाले हैं विनीत, पत्नी की डिलिवरी के बाद ये है छावा एक्टर का प्लान

बॉलीवुड एक्टर विनीत सिंह के घर में जल्द ही खुशखबरी आनेवाली है। विनीत सिंह की पत्नी रुचिरा गोर्मरे प्रेग्नेंट हैं। एक्टर विनीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। विनीत सिंह ने एक मीडिया पोर्टल से खास बातचीत में इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वो पैटरनिटी लीव लेने का भी प्लान कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि वो बच्चे की आने की खुशी से काफ उत्साहित हैं। 

विनीत सिंह के घर आनेवाला है नन्हा मेहमान

विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपनी पत्नी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में रुचिरा का बेबी बंप नजर आ रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए विनीत सिंह ने लिखा- "नया जीवन और आशीर्वाद। यूनिवर्स से प्यार के साथ...बेबी जल्द आ रहा है। नमस्ते छोटे। हम आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।"

पैटरनिटी लीव लेंगे विनीत कुमार सिंह

एक्टर विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में कहा कि ये वक्त उन दोनों के लिए बहुत कीमती है। उन्होंने कहा कि वो दोनों बहुत खुश हैं और बच्चे के उनके साथ होने का इंतजार नहीं पा रहे हैं। एक्टर विनीत ने कहा, "मैं रुचिरा का ख्याल रखने की कोशिश करता हूं। जल्दी से जल्दी काम खत्म करके घर जाता हूं। उनके साथ देने के लिए मैं समय निकाल लेता हूं और उनके साथ डॉक्टर के पास भी जाता हूं। जुलाई में डिलिवरी के बाद मैं पैटरनिटी लीव लेने का प्लान कर रहा हूं।"

छावा में निभाई थी अहम भूमिका

विनीत कुमार सिंह के काम की बात करें तो विकी कौशल की छावा में कवि कैलाश का किरदार निभाते नजर आए थे। इसी के साथ वो सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में अहम भूमिका में नजर आए थे। विकी कौशल जाट में भी नजर आए थे। 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।