Pakistani actress bushra Ansari replies javed Akhtar after he slams pahalgam attack says haya karen marne mein 2 ghante हया करें, मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं…जावेद अख्तर पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस,बोलीं- नसीर तो चुप हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPakistani actress bushra Ansari replies javed Akhtar after he slams pahalgam attack says haya karen marne mein 2 ghante

हया करें, मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं…जावेद अख्तर पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस,बोलीं- नसीर तो चुप हैं

पाकिस्तान की एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने अब जावेद अख्तर को जमकर जली-कटी सुनाई है। बुशरा का कहना है कि जावेद अख्तर को खुद मुंबई में ठिकाना नहीं दिया जा रहा था और वो मरने की उम्र में लोगों को भड़का रहे हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 11:33 AM
share Share
Follow Us on
हया करें, मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं…जावेद अख्तर पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस,बोलीं- नसीर तो चुप हैं

पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने जावेद अख्तर पर जमकर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि मरने की उम्र में वह लोगों को भड़का रहे हैं। बुशरा ने नसीरुद्दीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वह तो चुप हैं पर जावेद पाकिस्तान को फिजूल की नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी गुस्सा निकाला कि जावेद तो अल्लाह को भी नहीं मानते। साथ ही बोलीं कि भारत की लड़की उनसे बहुत प्यार से मिली। लोग बुरे नहीं है पर ये लोग सब खराब कर रहे हैं।

मरने में रह गए हैं दो घंटे

बुशरा बिना नाम लिए बोलीं, 'हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बहाना ही चाहिए था। दरअसल उनको तो मकान किराये पर नहीं मिलता था बॉम्बे में। अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए वह जितना चाहें बोल सकते हैं। पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं आप। कोई हया करें। मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं।'

नसीरुद्दीन चुप बैठे हैं

इतना भी कोई क्या डरे, इतना लालच करे। चलो जी चुप कर जाएं आप। नसीरुद्दीन शाह भी तो हैं वो चुप बैठे हैं ना, और लोग भी तो चुप बैठे हैं। जिसके दिल में जो है वो रखे रहे, ये तो पता ही नहीं क्या कह रहे हैं। ये तो अल्लाह को ही नहीं मानते हैं। खुदा को नहीं मानते, न मानें, वो तो अल्लाह पूछेगा आपको, हमें इससे क्या। पाकिस्तान को यूं करना चाहिए वो करना चाहिए, कौन हैं ये लोग।'

भारत के लोग नहीं हैं बुरे

बुशरा ने अर्णब गोस्वामी को जहनी मरीज कहा और बोलीं, वह तो लड़ता रहता है। बुशरा ने कहा कि वह अभी एक इंडिया की लड़की से मिलीं। वह बहुत प्यार से पेश आ रही थी। बुशरा बोलीं, 'लोग बुरे नहीं हैं, आप एक-दूसरे को भड़का रहे हैं। सब खराब कर रहे हैं।' बुशरा का वीडियो review.pk पर पोस्ट किया गया है।

पाकिस्तान पर भड़ास निकाल रहे जावेद

पहलगाम में हुए हमले के बाद जावेद अख्तर कई बार पाकिस्तान पर गुस्सा निकाल चुके हैं। रीसेंटली उन्होंने मुंबई में कहा कि कश्मीरी हिंदुस्तानी हैं। पाकिस्तानी झूठा प्रोपागैंडा फैलाते हैं। वे बोलते हैं कि पाकिस्तानी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं। यह सब गलत है। इससे पहले भी जावेद अख्तर ट्वीट कर चुके हैं कि अब पाकिस्तानी कलाकारों को फिलहाल बैन कर देना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।