Pakistani Actress Mawra Hocane Reacts Fawad Khan India Comeback and Backlash Vani Kapoor Abir Gulaal Release फवाद की फिल्म अबीर-गुलाल का हो रहा विरोध, क्या बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPakistani Actress Mawra Hocane Reacts Fawad Khan India Comeback and Backlash Vani Kapoor Abir Gulaal Release

फवाद की फिल्म अबीर-गुलाल का हो रहा विरोध, क्या बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन?

  • साल 2025 में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म को लेकर कुछ लोग उत्साहित हैं। वहीं, कुछ लोग फवाद की फिल्म को रिलीज ना होने देने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं फवाद की फिल्म को लेकर हो रहे बवाल पर क्या बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 07:56 AM
share Share
Follow Us on
फवाद की फिल्म अबीर-गुलाल का हो रहा विरोध, क्या बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन?

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से फवाद खान बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आए थे। अब फवाद खान वाणी कपूर के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाले हैं। फवाद खान के बॉलीवुड कमबैक का भारत में कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। फवाद खान के खिलाफ हो रहे इस विरोध पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपनी राय दी है। 

फवाद की फिल्म के विरोध पर क्या बोलीं मावरा

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में मावरा से फवाद की फिल्म के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर सवाल हुआ। सवाल के जवाब में सनम तेरी कसम एक्ट्रेस ने कहा, "मैं इसे पर्सनली नहीं लेती हूं। ये दुनिया ऐसी ही काम करती है, है न? मेरा सच में ये मानना है कि अगर कुछ होना होगा, तो वो होगा। मैं अपने काम के इर्द-गिर्द शोर को ब्लॉक कर देती हूं। मैं जो करती हूं वो करना मुझे पसंद है, तो इसलिए मैं इन चीजों से खुद को प्रभावित नहीं होने देती हूं। ये पूरी तरह से प्रोड्यूसर का सिरदर्द है, जो कि दुखद है-लेकिन ये उनकी समस्या है। अगर मैं ये सोचने में दिमाग लगाऊं कि क्या होगा तो मैं बेचैन रहूंगी। 

फवाद से हुई बात? 

मावरा से पूछा गया कि क्या फवाद खान से उनकी इस बारे में कोई बात हुई है? जवाब में मावरा ने कहा कि जब मेरे साथ काम करने वाले अच्छा करते हैं, तो हम बिल्कुल एक दूसरे से बात करते हैं। हम एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि वो आशा करती हैं कि फवाद की ये फिल्म बहुत अच्छा करे। 

बता दें, फवाद खान करीब 6 साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक करने जा रहे हैं। फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति दर्ज कराई है। पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है कि फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।