राजकुमार राव ने कुक को निकाल किया था बाहर, बोले बढ़िया मेक्सिकन बनाता था लेकिन पत्रलेखा से...
राजकुमार राव ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि उनका कुक बहुत अच्छा मेक्सिकन खाना बनाता था पर पत्रलेखा से व्यवहार ठीक नहीं था तो उसे भगा दिया।

राजकुमार राव महिला और पुरुष की बराबरी में यकीन रखते हैं। उनकी शादी में भी लोगों को यह उदाहरण देखने के मिला था। उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा से माथे पर सिंदूर लगवाया था। अब एक कॉमेडी शो के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि उनके घर का कुक बहुत अच्छा मेक्सिकन फूड बनाता था लेकिन उसने उनकी पत्नी का सम्मान नहीं किया। इस वजह से राज कुमार राव ने उसे घर से निकाल दिया था।
रौनक का कुक नहीं सुनता पत्नी की बात
राजकुमार राव कॉमेडियन रौनक राजानी के शो पर थे। वहां रौनक ने बताया कि उनका कुक उनकी पत्नी को कुछ नहीं समझता है। 5 साल हो गए लेकिन वह उसे निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। इस पर राजकुमार राव ने बताया कि उनके कुक ने ऐसा किया था लेकिन उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया।
पत्रलेखा से नहीं था ठीक व्यवहार
राजकुमार राव ने लोगों को अपनी स्टोरी सुनाई, बोले, 'मैं आपको अपने घर का उदाहरण देता हूं। हमारा एक कुक था। उसकी उम्र 50 साल रही होगी। बहुत बढ़िया कुक था। मेरी जिंदगी में पहली बार मुझे वेजिटेरियन मेक्सिकन खाना मिल रहा था। वरना ये सिर्फ भाजी-चावल होता था। उसने मेरे लिए मेक्सिकन प्लैटर बनाया और दो दिन बाद पत्रा (पत्रलेखा) ने बताया, 'सुनो, ये आदमी मुझसे ठीक से बात नहीं करता है। मुझे लग रहा है इसको कुछ दिक्कत है।'
कुक को किया दफा
राजकुमार आगे बताते हैं, मैं कुछ पता लगा पाता तीसरे दिन पत्रलेखा ने कुछ कहा तो उसने मुंह बनाया लेकिन मेरे साथ बहुत सम्मान से बात करता। जानते हैं मैंने क्या किया? मैंने उनको बुलाया और कहा, 'आप अपना बैग पैक कीजिए और चले जाइए'।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।