Khatron Ke Khiladi 15 Release Date Out Rohit Shetty Show Start From 27 July On Colors Tv Report खतरों के खिलाड़ी 15: खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख से शुरू होने जा रहा है रोहित शेट्टी का शो, जानें-डेट और टाइम, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khiladi 15 Release Date Out Rohit Shetty Show Start From 27 July On Colors Tv Report

खतरों के खिलाड़ी 15: खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख से शुरू होने जा रहा है रोहित शेट्टी का शो, जानें-डेट और टाइम

  • खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने को लेकर अब तक टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स के कई नाम सामने आ चुके हैं। रोहित शेट्टी के शो केकेके 15 में हिस्सा लेने के लिए धनश्री वर्मा और अपूर्वा मखीजा जैसे नाम चर्चा में हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 08:30 AM
share Share
Follow Us on
खतरों के खिलाड़ी 15: खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख से शुरू होने जा रहा है रोहित शेट्टी का शो, जानें-डेट और टाइम

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। ऐसे में अब फैंस को 'खतरों के खिलाड़ी' के 15 वें सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। कंटेस्टेंट के नाम भी इस शो से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। ये शो जल्द की कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा ये खतरों भरा शो।

केकेके 15 की रिलीज डेट आई सामने

'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर नई अपडेट सामने आई है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो 27 जुलाई से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। रोहित के शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट मई में विदेश के लिए रवाना होंगे। ऐसे में अब शो के शुरू होने की डेट के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस

शो में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने को लेकर अब तक टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स के कई नाम सामने आ चुके हैं। रोहित शेट्टी के शो केकेके 15 में हिस्सा लेने के लिए धनश्री वर्मा और अपूर्वा मखीजा के अलावा पारस छाबड़ा, ईशा सिंह,मल्लिका शेरावत, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा और गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का नाम सामने आ चुका है। वहीं कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें:खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी इस इंडियन क्रिकेटर की एक्स वाइफ की एंट्री!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।