heart attack in middle of sea in gujarat Indian coast guard saved life of fisherman बीच समुद्र आया हार्ट अटैक, गुजरात में मछुआरे को बचाने जहाज लेकर पहुंच गए जवान; PHOTOS, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़heart attack in middle of sea in gujarat Indian coast guard saved life of fisherman

बीच समुद्र आया हार्ट अटैक, गुजरात में मछुआरे को बचाने जहाज लेकर पहुंच गए जवान; PHOTOS

मामला गुजरात के जाफराबाद का है। यहां के पिपावाव से लगभग 90 किलोमीटर समुद्र में अंदर की तरफ मछुआरों का एक समूह मछलियां पकड़ने गया था। मछलियां पकड़ने के दौरान एक मछुआरे को सीने में तेज दर्द हुआ तो बचाने के लिए आईसीजी के जवान पहुंच गए।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
बीच समुद्र आया हार्ट अटैक, गुजरात में मछुआरे को बचाने जहाज लेकर पहुंच गए जवान; PHOTOS

गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने जो काम किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। गुजरात के तट से लगभग 90 किलोमीटर दूर बीच समुद्र में अचानक एक मछुआरे की तबीयत खराब हुई। इसकी जानकारी तटरक्षक बल के जवानों को दी गई। तटरक्षक बल के जवानों ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए अपनी जहाज उस लोकेशन की तरफ दौड़ा दी और मछुआरे को इमरजेंसी मदद देते हुए तट पर ले आए और जरूरी इलाज करवाया गया है। अभी मछुआरे की हालत खतरे से बाहर है।

मामला गुजरात के जाफराबाद का है। यहां के पिपावाव से लगभग 90 किलोमीटर समुद्र में अंदर की तरफ मछुआरों का एक समूह मछलियां पकड़ने गया था। मछलियां पकड़ने के दौरान एक मछुआरे को सीने में तेज दर्द हुआ और दौरे पड़ने लगे। इस घटना की सूचना बाकी साथियों ने भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को दी। सूचना मिलते ही एक जहाज लेकर जवान मौके पर पहुंचे और मछुआरो को सुरक्षित बाहर लेकर आए। ऐसे में जवानों की हर तरफ तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि देश के जवान हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होते हैं।

इस मामले की जानकारी भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भी दी है। सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए तटरक्षक बल ने लिखा कि समुद्र में चिकित्सा आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय तटरक्षक बल के, पिपावाव स्थित मरीन रेस्क्यू सब सेंटर ने सी-419 जहाज को जाफराबाद से लगभग 90 किमी दूर एक मछुआरे को बचाने के लिए रवाना किया।

पिपावाव और जाफराबाद गुजरात में स्थित हैं। आईसीजी ने बताया कि मछुआरे की हालत अब स्थिर है। आईसीजी ने आगे लिखा कि तेज सीने में दर्द और दौरे से पीड़ित मछुआरे को सुरक्षित रूप से गुजरात तट से निकाला गया और इलाज के लिए उसे जाफराबाद मत्स्य संघ को सौंपा गया। अब उसकी हालत स्थिर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।