SpaceX Transporter 12 launched 131 payloads including indian Pixxel Firefly satellites SpaceX का जलवा; भारतीयों ने बनाई ऐतिहासिक सैटेलाइट, एलन मस्क की कंपनी ने किया लॉन्च, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़SpaceX Transporter 12 launched 131 payloads including indian Pixxel Firefly satellites

SpaceX का जलवा; भारतीयों ने बनाई ऐतिहासिक सैटेलाइट, एलन मस्क की कंपनी ने किया लॉन्च

इन सेटेलाइट्स को क्लाइमेट चेंज और पृथ्वी पर मौजूद दूसरे संसाधनों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बेहद सटीक तरीके से रियल टाइम अपडेट देने में सक्षम हैं।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानWed, 15 Jan 2025 09:56 AM
share Share
Follow Us on
SpaceX का जलवा; भारतीयों ने बनाई ऐतिहासिक सैटेलाइट, एलन मस्क की कंपनी ने किया लॉन्च

स्पेसएक्स ने बुधवार को भारत में बनी एक सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रचा है। फॉरफ्लाई सर्किट्स8 को भारतीय स्टार्टअप कंपनी पिक्सल ने विकसित किया है जिसका यह प्रक्षेपण कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किया गया। इसके साथ ही फाल्कन 9 रॉकेट ने अपने ट्रांसपोर्टर-12 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस मिशन के जरिए भारतीय उपग्रहों के अलावा 131 पेलोड को लोवर अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाया गया है।

इस पेलोड में शामिल फायरफ्लाई हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकता है। फायरफ्लाई में तीन एडवांस्ड हाई रेजोल्यूशन कमर्शियल हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट शामिल है। इन सेटेलाइट्स को क्लाइमेट चेंज और पृथ्वी पर मौजूद दूसरे संसाधनों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बेहद सटीकता के साथ रियल टाइम में डेटा जुटाने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें:ISRO की जगह SpaceX के रॉकेट से लॉन्च हुआ भारत का सैटेलाइट GSAT-N2, क्या वजह?
ये भी पढ़ें:ISRO और SpaceX की साझेदारी कामयाब, मस्क ने लॉन्च कराई भारत की सैटेलाइट

वहीं पिक्सल के संस्थापक और सीईओ अवैस अहमद ने इस उपलब्धि को अर्थ ऑब्जर्वेशन के क्षेत्र में ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो यह पागलपन जैसा लगता है। अपनी तरह के तीन उपग्रह एक साथ ऊपर जा रहे हैं। इसे अद्भुत पिक्सल स्पेस टीम द्वारा पहली बार बनाया गया है। अहमद ने कहा है कि ये सैटेलाइट प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के माध्यम से मानवता के भविष्य को संवारेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।