हेमंत की सरकार को जनता से सरोकार से नहीं : पूर्णिमा
आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने मोदी सरकार की प्रशंसा की और कहा कि सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।...

आदित्यपुर। आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सभी वर्गों की सरकार है। हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। किसान हो या गरीब सभी वर्ग को मोदी की केंद्र शासित सरकार ने लाभ पहुंचाया है। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि जल संकट को लेकर सरकार के खिलाफ अब आरपार की आंदोलन की तैयारी करनी है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने दिया। मौके पर अमिताभ सिंह, रमेश हांसदा, सोनाराम बोदरा, हरेकृष्णा प्रधान, छायाकांत गोराई आदि मंचासीन थे। श्रीडूंगरी में आयेाजित चौपाल कार्यक्रम में विधायक ने जनता के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्रा, पंकज सिंह, अमरेश गोस्वामी, मनोज तिवारी, संजीव रंजन, संजय सरदार, कृष्ण प्रधान, रितिका मुखी, निरंजन मिश्रा, स्वपनिल सिंह, रश्मि साहू, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, अमन कुमार, गणेश कालिंदी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।