सीनी-गम्हरिया रेलखंड के बीच रायबासा और यशपुर रेलवे फाटक के निकट महिला का नग्न शव बरामद
गम्हरिया में एक महिला का नग्न शव रेल पटरी के पास बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या की गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि सिर, दोनों हाथ और छाती गायब हैं। पुलिस ने शव को...

गम्हरिया।दक्षिण-पूर्व रेलवे के सीनी-गम्हरिया रेलखंड के बीच रायबासा और यशपुर रेलवे फाटक के निकट एक महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है। अज्ञात शव का सिर, दोनों हाथ और छाती तक का हिस्सा गायब है। इससे शव की पहचान नहीं हो पाई है। ग़म्हरिया थाना क्षेत्र की यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान के बाद ही मामले में और जानकारी मिल सकेगी। पुलिस आस-पास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।