कसमार : लोटन सेवा के साथ सिंहपुर में भोक्ता पर्व शुरू
कसमार : लोटन सेवा के साथ सिंहपुर में भोक्ता पर्व शुरूकसमार : लोटन सेवा के साथ सिंहपुर में भोक्ता पर्व शुरूकसमार : लोटन सेवा के साथ सिंहपुर में भोक्ता

कसमार प्रखंड के सिंहपुर शिवालय में शनिवार को लोटन सेवा और संजोत मनाने के साथ भोक्ता पर्व प्रारंभ हो गया। शनिवार शाम आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर दिन में मां पार्वती के प्रतीक चिन्ह के तौर पर उनकी काष्ठ की प्रतिमा का भ्रमण भी सिंहपुर, खैराचातर, उदयमारा, बसरिया समेत आसपास के गांवों में किया गया। इसे पाट भ्रमण के नाम से जाना जाता है। भ्रमण के दौरान घर-घर में मां पार्वती की पूजा की गई। भ्रमण के उपरांत पाट को स्थानीय सायर बांध के तट पर ले जाया गया, जहां पाट पूजा के बाद सभी भक्तों को जनेऊ धारण कराया गया। शाम को सभी भक्तिया लोटन सेवा में शामिल हुए। लोटन सेवा के तहत सायर बांध में सैकड़ों भक्तिया एक साथ स्नान करने के बाद लोटन करते हुए तालाब से शिवालय तक गए। शाम को सांड़ दगाई की रश्म पूरी हुई। लोटन सेवा एवं भक्तिया के बीच प्रसाद वितरण के बाद सांड़दगाई की परंपरा निभाई गई। इसमें भोक्ता झूलने वाले भक्तियाओं को घी के दीया में बांस के बेंत को गर्म कर पुजारी के द्वारा दागा जाता है। इस रश्म के बाद ही नए भक्तिया भोक्ता झूलने के योग्य बन पाते हैं। मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, समाजसेवी सुजीत कुमार महतो, घनश्याम महतो, स्थानीय पंसस विनोद कुमार महतो, पूजा कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कपरदार, उपाध्यक्ष भरत किशोर साव, सचिव अधीर चंद्र शर्मा, उप सचिव लखन साव, कोषाध्यक्ष शंकर महतो, उप कोषाध्यक्ष राकेश साव, संगठन मंत्री लाल मोहन महतो व भरत तिवारी, मनोज कुमार सिंह, राजेश महतो, अशोक महतो व अन्य सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।