बैंक व बीमा के संयुक्त सहयोग से बना अदभूत संगठन :श्रीवास्तव
बोकारो में बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (बिस्को) द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, बोकारो स्टील सिटी शाखा में पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन...

बोकारो, प्रतिनिधि। बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (बिस्को) की ओर से रविवार को भारतीय स्टेट बैंक बोकारो स्टील सिटी शाखा, सेक्टर 4 में पुरस्कार वितरण सह संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश कुमार श्रीवास्तव, बिस्को के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास एवं महासचिव राघव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंडल प्रमुख श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक और बीमा के संयुक्त सहयोग से बना यह संगठन अद्भुत है। इस संगठन के सदस्य अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जहां अपने कार्यालय में कार्य करने में एक उदाहरण प्रस्तुत करता है, वही क्रीड़ा, संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों में अपनी एक अमिट छाप छोड़ता है।
स्वागत भाषण करते हुए महसचिव राघव कुमार सिंह ने आयोजन के बारे में बताया। कहा कि अपने स्थापना दिवस 20 नवंबर से प्रायः प्रत्येक रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं का आयोजन गत माह में किया गया। बिस्को के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास ने बिस्को संगठन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बिस्को द्वारा सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध रजक एवं धन्यवाद विनोद कुमार सिन्हा ने किया। रश्मि सोनल, सुनीता राय, सुबोध रजक, अवधेश प्रसाद, हिमांशु शेखर मिश्रा, रीता श्रीवास्तव, पूजा सिन्हा, श्रीजनी सेन गुप्ता ने बिस्को संगठन का गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जगदीश बावला के निर्देशन में कुमारी श्रीजनी सेनगुप्ता, सुबोध रजक रश्मि सोनल, हिमांशु शेखर मिश्रा, रीता श्रीवास्तव, पूजा सिन्हा ने अपने गायन से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के महासचिव सिंह के साथ विभाष झा, रामाशीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दीपनारायण कुमार, प्रदीप झा, अवधेश प्रसाद, सुबोध कुमार रजक, राकेश कुमार मिश्रा, सितारे अहमद, प्रशांत कुमार, अवधेश कुमार, ज्ञान स्वरूप सिन्हा, अरूण कुमार, कृष्णकांत कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।