दिव्यांगो के लिए चास ब्लॉक में मिल रहा व्हील चेयर
चित्र परिचय:13-चास प्रखंड परिसर में रखा व्हील चेयर। दिव्यांगो के लिए चास ब्लॉक में मिल रहा व्हील चेयरदिव्यांगो के लिए चास ब्लॉक में मिल रहा व्हील चेयर

चास प्रखंड कार्यालय में करीब 1 दर्जन ऐसे व्हील चेयर रखे हैं, जिन्हें दिव्यांगो के बीच वितरण किया जाना है। इन व्हील चेयर का वितरण लाभुको का चयन कर किया जा रहा है। कई ऐसे लाभुक हैं, जिन्हें त्वरीत व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है। उन्हें प्रखंड कार्यालय में रखे इन व्हीलचेयर को मुहैया कराया जाता है। दिव्यांगो के बीच इन व्हील चेयर के वितरण होने पर उनके दिनचर्या में आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकती है। इसके लिए विभाग व्हील चेयर को ब्लॉक परिसर में ही रखता है। प्रखंड कार्यालय में व्हीलचेयर प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांग, आवेदन देकर प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग रनविर ने कहा कि दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, ट्राई साईिकल आदि की हमेशा जरूरत पड़ती है। ब्लॉक में रखने के बजाए इसे अधिक से अधिक संख्या में वितरीत करना चाहिए। ताकि लाभुक इसे लेकर लाभुक घर से बाहर निकल कर अपने तरह से जी सकेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि दिव्यांग के अवेदन प्राप्त होते ही उन्हें व्हील चेयर मुहैया कराया जाता है। कई बार लाभुक को व्हीलचेयर की तुरत आवश्यकता पड़ती है। ऐसी स्थिति होने पर प्रखंड कार्यालय में रखे व्हीलचेयर को उनके बीच मुहैया कराया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।