Grand Kalash Yatra Marks Start of Shrimad Bhagwat Katha and Narayan Mahayagya in JariDih Market श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व श्री नारायण महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsGrand Kalash Yatra Marks Start of Shrimad Bhagwat Katha and Narayan Mahayagya in JariDih Market

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व श्री नारायण महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।बेरमो के संडे बाजार छोटा क्वार्टर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्री न

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 26 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व श्री नारायण महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के संडे बाजार छोटा क्वार्टर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्री नारायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार सुबह को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस गली, फ्राइडे बाजार भगत सिंह चौक, डीडी माइंस व जरीडीह अब्दुल हमीद चौक होते हुए बेरमो स्टेशन के समीप दामोदर नदी के तट पर पहुंची।

कलश यात्रा में सबसे आगे भागवत जी को सिर पर उठाये सियाराम सिंह तथा राजू निषाद तथा सभी सदस्य और समाज के बंधू चल रहे थे। उनके पीछे बालिकाएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। यज्ञाचार्य ओमांश कृष्ण गोस्वामी तथा आचार्य सूरज तिवारी, शिवा शुक्ला व विजय शर्मा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सभी कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर स्थित बने यज्ञशाला में पहुंची। यहां सभी कलशों को स्थापित किया गया।

श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य रूद्र कृष्ण शास्त्री कलश यात्रा में रथ पर सवार होकर चल रहे थे। यज्ञ 1 मई तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या में श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य रुद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन होगा एवं मथुरा के अनुराग एन्ड ग्रुप द्वारा विभिन्न तरह की धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। यजमान के रूप में श्रीराम सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी किरण देवी आदि उपस्थित थे। यज्ञ कमेटी के चंदन सिंह ने बताया कि फुसरो के व्यवसायी फिरोज अहमद की तरफ से पूजन का फल अनुष्ठान मिष्ठान एवं ब्राह्मणों का फल फ्रूट्स प्रतिदिन प्रदान किया जायेगा। यज्ञ को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।