Iron Supplements Distributed to Students at Chandho Plus 2 School छात्र-छात्राओं को खिलाई गई आयरन गोली, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsIron Supplements Distributed to Students at Chandho Plus 2 School

छात्र-छात्राओं को खिलाई गई आयरन गोली

पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय चांदो में प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्र-छात्राओं को आयरन की गोली बांटी गई। हर बुधवार को यह अनिवार्य है। प्रधानाध्यापक शिवन कुमार ने बताया कि नियमित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 30 April 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
छात्र-छात्राओं को खिलाई गई आयरन गोली

खेतको। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय चांदो में प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्र-छात्राओं के बीच आयरन की गोली बांटी गई। प्रत्येक विद्यालय में हर बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच अनिवार्य रूप से आयरन की गोली की बांटनी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवन कुमार ने कहा कि आयरन की गोली नियमित रूप से लेने पर खून संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाती है। अतः सभी छात्र-छात्राओं को इस गोली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। शिक्षक बलदेव मांझी, सोनम रानी, सुनीता कुमारी, स्नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, अभिराम कुमार, दिनेश कुमार सिंह, बीरबल महतो, सुरेश प्रसाद, प्रकाश कुमार, इंद्रदेव सिंह, नितेश सोनी, त्रिवेणी महतो, लाल बाबू अंसारी, शहबाज मल्लिक, चंद्र शेखर सिंह, रहमतुल्लाह अंसारी, मुरलीधर नायक, हजारी गोराईं, नरेश नायक व राजू कुमार के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।