झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित
पेटरवार में झारखंड मुक्ति मोर्चा की आवश्यक बैठक हुई, जिसमें सभी 23 पंचायत के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रखंड कमिटी के विस्तार और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा...

पेटरवार। पेटरवार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय में पेटरवार प्रखंड झामुमो कमेटी की आवश्यक बैठक शनिवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो ने की। बैठक में प्रखंड के सभी 23 पंचायत के नवनियुक्त पंचायत कमिटी के पदाधिकारी और सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया एवं प्रखंड कमिटी का विस्तार करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला के नवनियुक्त सचिव मुकेश कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष घुन्नू हांसदा , पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, पूर्व जिला व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राकेश सेठी, नवनियुक्त प्रखंड सचिव श्रीराम हेंब्रम, उपाध्यक्ष फेनीराम हेंब्रम, हाशिम अंसारी ने बैठक में अपनी-अपनी बातों को रखा। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने एवं पार्टी को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड झामुमो के वरीय पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।