IPL 2025 Orange Cap Holder is Nicholas Pooran and Purple Cap is with Noor Ahmed Suryakumar Yadav Hardik Pandya slips IPL 2025 की ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन की बादशाहत जारी, पर्पल कैप है इस गेंदबाज के सिर पर, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 Orange Cap Holder is Nicholas Pooran and Purple Cap is with Noor Ahmed Suryakumar Yadav Hardik Pandya slips

IPL 2025 की ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन की बादशाहत जारी, पर्पल कैप है इस गेंदबाज के सिर पर

  • IPL 2025 Orange and Purple Cap: सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में पीछे खिसक गए हैं। यही हाल हार्दिक पांड्या का भी हुआ है। निकोलस पूरन बल्लेबाजी में शीर्ष पर हैं और गेंदबाजी में नूर का जलवा है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
IPL 2025 की ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन की बादशाहत जारी, पर्पल कैप है इस गेंदबाज के सिर पर

IPL 2025 Orange and Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 18वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप ज्यादातार समय निकोलस पूरन और नूर अहमद के पास ही रही हैं, लेकिन बाकी के स्थानों पर खूब फेरबदल हुआ है। अभी तक नंबर दो पर सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में थे, लेकिन वे नीचे खिसक गए। हार्दिक पांड्या भी पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऐसे में जान लीजिए कि अभी कौन किस नंबर पर है।

आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप की बात करें तो इस पर अभी भी निकोलस पूरन का कब्जा है, जो 288 रन बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं। लिस्ट में दूसरा नाम भी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज का ही है। मिचेल मार्श 265 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जो 199 रन बना चुके हैं। गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन 191 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं और पांचवें पायदान पर अब अजिंक्य रहाणे आ गए हैं, जिन्होंने 184 रन बना लिए हैं।

IPL 2025 Orange Cap List

1. निकोलस पूरन - 288 रन

2. मिचेल मार्श - 265 रन

3. सूर्यकुमार यादव - 199 रन

4. साई सुदर्शन - 191 रन

5. अजिंक्य रहाणे - 184 रन

आईपीएल के 18वें सीजन के पर्पल कैप की बात करें तो नूर अहमद फिर से हार्दिक पांड्या से आगे निकल गए हैं। उनको पीबीकेएस वर्सेस सीएसके मैच में एक ही विकेट मिला, लेकिन वे अब 11 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। खलील अहमद 10 विकेट के साथ दूसरे और इतने ही विकेट के साथ हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर हैं। औसत के मामले में हार्दिक खलील से पीछे हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद सिराज हैं और पांचवें पर मिचेल स्टार्क हैं।

IPL 2025 Purple Cap List

1. नूर अहमद - 11 विकेट

2. खलील अहमद - 10 विकेट

3. हार्दिक पांड्या - 10 विकेट

4. मोहम्मद सिराज - 9 विकेट

5. मिचेल स्टार्क - 9 विकेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।